शेर के बारे में हिंदी में | About lion in Hindi
About lion in hindi |
आइये दोस्तों, शेर के बारे में जानकारी पढ़ते है। About lion in hindi
शेर बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिल्लियों की प्रजाति है शेर बहुत ताकतवर जानवर है और इसकी एक दहाड से पूरा जंगल कांप उठता है। यह इतना शक्तिशाली है की इसके पास जंगल के राजा का खिताब है
शेर पूरी तरह से मांसाहारी जानवर है। हिरण, बारहसिंगा, भैंस, जिराफ और हाथी का शिकार करके शेर अपना भोजन प्राप्त करता है शक्तिशाली टांगों, एक मजबूत जबड़े और 8 से॰मी॰ (3.1 इंच) लम्बे कैनाइन दांतों के साथ, शेर बड़े शिकार को भी खींच कर मार सकता है
शेर ज्यादातर शिकार रात में करते हैं सभी बिल्लियों रात में बहुत आसानी से देख सकती हैं उसी तरह शेर भी रात मैं अपने शिकार को देख सकते हैं शेरो का रात मैं देख लेना उनका शिकार करना आसान कर देता है वैसे, शिकार मुख्य रूप से शेरनी द्वारा किया जाता है।
शेर अपने से बड़े जानवरों का शिकार बहुत आसानी से कर लेते हैं । इस लिए जानवर हो या इंसान सभी इससे डरते हैं और इससे दूर रहना पसंद करते हैं ।
शेर की शारीरिक संरचना की बात करें तो शक्तिशाली टांगों, एक मजबूत जबड़े और 8 से॰मी॰ (3.1 इंच) लम्बे कैनाइन दांत और लंबाई 3.5 फीट, ऊंचाई 10 फीट और नर शेर 150-250 किलोग्राम वजन तक हो सकता है। और शेरनी का वजन 120-182 किलोग्राम तक होता है। और इसके साथ शेर 80 किमी प्रति घंटे तक दौड़ सकता है। शेर अधिकांश समय सोने में बिताते हैं। शेर दिन में 20 घंटे सोता है जबकि शेरनी एक दिन में 18 घंटे सोती है।
एक शेर की औसत उम्र 10 से 14 साल होती है, लेकिन शेर के जीवन जीने की संभावना 20 साल तक हो सकती है। एक वयस्क शेर एक दिन में औसतन 8 से 9 किलो मांस खाता है। दूसरी ओर, यदि आप एक वयस्क शेरनी के बारे में बात करते हैं, तो एक वयस्क शेरनी भी औसतन केवल 8-9 किलो मांस खाती है।
एक शेरनी की गर्भधारण अवधि तीन से चार महीने की होती है और एक शेरनी एक बार में अधिकतम 6 बच्चों को जन्म देती है। शेरनी के पैदा हुए बच्चों का वजन जन्म के समय 0.9 से 1.8 किलोग्राम तक होता है और इन्हें शावक कहा जाता है। पैदा हुए शावकों को शेरनी 6 सप्ताह तक बाहर नहीं निकालती है और सबसे छुपाकर रखती है। इन 6 हफ्तों तक शावक पूरी तरह से अपनी माँ पर निर्भर होते हैं।
जंगल का राजा होने के बावजूद, शेरों की आबादी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है इसका शिकारियों द्वारा शिकार होना। लेकिन हमारे देश भारत में, शेरों की आबादी, जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई थी,
वैसे अब इनके संरक्षण के लिए काफी कदम उठाए गए है
अब इसमें सुधार हो रहा है और यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। भारत में 2010 में शेरों की आबादी 411 थी, 2015 में यह बढ़कर 523 हो गई और 2021 में 674 अभी भी भारत में उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है जो बहुत अच्छी बात है।
Facts About lion in Hindi
* शेर बिल्ली की प्रजाति में आता है। शेर का वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।
* शेर की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच होती है।
* शेर के पसंदीदा शिकारों में हिरण, नीलगाय जैसे पशु आते है।
* आपको शायद पता ना हो कि शेर तैर भी सकता है।
* अफ्रीकन शेर, एशियाई शेरो से ज्यादा ताकतवर होते है।
* शेर अफ्रीका में सबसे ज्यादा पाये जाते है और उसके बाद भारत मे गुजरात के गिर इलाके में मिलते है 2021 की गणना के अनुसार गिर में 674 शेर थे।
* शेर की सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है और वो एक मील दूर से भी अपने शिकार की आवाज़ सुन लेते है।
* शेर कई देशों का राष्ट्रीय पशु है जिनमे अल्बानिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, इथोपिया, नीदरलैंड जैसे देश आते है। 1972 से पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था लेकिन बाद में बाघ को राष्ट्रीय पशु बना दिया गया।
रोचक तथ्य शेर के बारे में हिंदी में About lion in hindi
* नर शेर की गर्दन पर बाल होते है लेकिन मादा की गर्दन पर बाल नही पाए जाते है।
* भारत देश का राष्ट्रीय चिन्ह जो कि अशोक स्तम्भ है, उसमे शेर का चित्र अंकीत है।
* शेर दिन में ज्यादातर समय सोकर गुजारता है, शेर पूरे 20 घण्टे तक सोता है। खासकर नर आलसी है जो सोता अधिक है क्यंकि परिवार के भोजन के प्रबंध की जिम्मेदारी उसकी नहीं होती है।
* एक बड़ी रोचक बात है कि दुनिया में शेरो से ज्यादा उनकी मूर्तिया है। शेरों का शिकार नहीं रोका गया तो भविष्य में केवल मुर्तिया ही मिलेगी। इसलिए “Save Lion”।
* शेर के दौड़ने की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की होती है।
* शिकार शेरनी करती है और शेर का कार्य परिवार की रक्षा करना होता है। यानिकि परिवार के लिए भोजन का प्रबंध मादा ही करती है।
* हाथी या जंगली भेंसे जैसे बड़े जानवर का शिकार शेर अकेले नही करता है। वो इनका शिकार झुंड में करता है जिससे उसे शिकार में आसानी रहती है।
10 FACTS About lion in hindi | शेर के बारे में हिंदी में
* क्या आप जानते है कि शेर एक बार मे 50 से अधिक बार मैथुन करते है।
* दुनिया में शेर की दो प्रजाति मुख्यतयः पायी जाती है –
* शेर की दहाड़ इतनी जोरदार तेज होती है की यह 7 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।
* एक शेर (Lion) का वजन 190 किलोग्राम तक होता है और शेरनी का वजन 130 किलोग्राम तक होता है।
* शेर एक दिन में लगभग 20 घंटे सोता है।
* शेर 80 किलोमीटर की स्पीड से भाग सकता है और 36 फ़ीट ऊंचा तक कूद सकता है।
* शेरों में मीठा स्वाद महसूस करने की कोई ग्रंथि नही होती है।
* शेर में देखने की क्षमता, मनुष्य से 5 गुना अधिक होती है।
* अभी तक सबसे वजनदार शेर 319 किलोग्राम का पाया जा चुका है।
Also read :- 👇
मुझे उम्मीद है की आप सभी को (About lion in hindi) शेर के बारे मैं ये रोचक जानकारी पसंद आया होगा ! आप अपनी राये कमेंट के माध्यम से जरू दे !